अलवर

सिलीसेढ़ झील की ऊपरा के समीप मगरमच्छों के झुंड ने पानी से निकल धूप का किया सेवन

सर्दी के दौरान पानी से बाहर निकल आते है। पर्यटक हुए गदगद

less than 1 minute read
Dec 19, 2024

अकबरपुर. सिलीसेढ़ झील में मगरमच्छों की तादाद दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सर्दी के चलते धूप सेकने के लिए मगरमच्छों का झुंड पानी से बाहर निकल आता है। सिलीसेढ़ ओवरफ्लो के समीप पानी का गहरा गड्ढा बना हुआ है।जिसमें बड़ी तादाद में मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर जमीन पर लेटे रहते हैं और धूप सेकने का आनंद लेते हैं। गुरुवार केा यहां घूमने आए पर्यटक यह नजारा देख गदगद हो गए।

उनका कहना था कि सिलीसेढ़ झील पर करीब 9 से 10 फीट लंबे मगरमच्छ है। जहां यह पानी का गढ्ढा काफी गहरा है और यहां मछलियों की तादाद भी बड़ी संख्या में है। जिसमें मगरमच्छों के भोजन की व्यवस्था रहती है। यहां जो लोग घूमने आते हैं, वह मगरमच्छों को देखकर काफी खुश होते हैं। सर्दी के चलते पानी से बाहर निकल आते हैं। वन कर्मचारी पैतपुरवनचौकीभीमसिंह ने बताया कि सिलीसेढ झील में सैकड़ों की तादाद में मगरमच्छ है। यहां सुबह-शाम गश्त की जाती है। सुरक्षा के लिए दो होमगार्ड भी लगा रखे हैं। ऊपरा के समीप बने गड्ढे में मगरमच्छ सर्दियों के समय बाहर आ जाते हैं।

Published on:
19 Dec 2024 07:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर