अलवर

कार के इंजन में घुसा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

अलवर के सरकारी अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पार्किंग में खड़ी एक कार के इंजन में सांप घुस गया।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026

अलवर के सरकारी अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पार्किंग में खड़ी एक कार के इंजन में सांप घुस गया। घटना का पता तब चला जब अस्पताल परिसर से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर कार के बोनट के पास लटकती सांप की पूंछ पर पड़ी। इसके बाद तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कार का बोनट खोलकर सांप को निकालने की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को इंजन से बाहर निकाला।


घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग मौके पर खड़े होकर मोबाइल फोन से वीडियो बनाते नजर आए। हालांकि रेस्क्यू टीम ने सतर्कता बरतते हुए लोगों को दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

Updated on:
09 Mar 2026 06:58 pm
Published on:
09 Mar 2026 04:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर