9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल एसपी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर ठगी, रामगढ़ से साइबर अपराधी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पुलिस अधीक्षक के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को रामगढ़ थाना पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

representative picture

पश्चिम बंगाल के पुलिस अधीक्षक के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को रामगढ़ थाना पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव से पकड़ा गया।

थानाधिकारी अजीत बड़सरा ने बताया कि अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “साइबर संग्राम” अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तालीम खान (22) पुत्र इस्माइल खान निवासी कोटा खुर्द के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मितुन कुमार दे के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी। इसी फर्जी आईडी के माध्यम से वह लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एसआई सोहोम बसु ने बताया कि मामले की जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन अलवर जिले में मिली। इसके बाद रामगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से विशेष टीम बनाकर मुखबिर सूचना और स्थानीय इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य साइबर ठगी की वारदातों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।