9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान जश्न पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट और पथराव

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान जश्न मनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

जिला अस्पताल (फाईल फोटो)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान जश्न मनाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बाघोड़ा धमुकड़ गांव में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और घर पर पथराव भी किया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान एक आरोपी घर की छत पर चढ़ गया और वहां से फायरिंग की। इस दौरान एक युवती को चोट लग गई। घायल युवती को तुरंत किशनगढ़ बास अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। किशनगढ़ थाना पुलिस के अनुसार रात में सूचना मिलने पर पुलिस जाब्ता मौके पर भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव में मैच देखने और जश्न मनाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। पुलिस का कहना है कि मौके पर किसी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग