9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

450 प्रतिभाओं का सम्मान, समाज सुधार व एकजुटता पर जोर

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 117 यूनिट रक्तदान मालाखेड़ा तहसील के मिर्जापुर गांव में रविवार को चौरासी जाट महासभा समिति की ओर से जाट समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में समाज की 450 से अधिक प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें मेधावी छात्र-छात्राएं, डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षक, खिलाड़ी तथा विभिन्न […]

2 min read
Google source verification

अलवर

image

jitendra kumar

Mar 08, 2026

रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 117 यूनिट रक्तदान

मालाखेड़ा तहसील के मिर्जापुर गांव में रविवार को चौरासी जाट महासभा समिति की ओर से जाट समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में समाज की 450 से अधिक प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें मेधावी छात्र-छात्राएं, डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षक, खिलाड़ी तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत प्रतिभाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम में समाज की उन्नति के लिए शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को सबसे बड़ा आधार बताया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे मजबूत माध्यम है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल और प्रशासनिक सेवाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।समिति अध्यक्ष बेगराज चौधरी ने बताया कि समारोह के साथ ही नि:शुल्क परामर्श शिविर और रक्तदान शिविर भी लगाया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 117 यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता और युवा शक्ति ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्य अतिथियों ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आएं। सामाजिक कुरीतियों, नशे और फिजूलखर्ची जैसी प्रवृत्तियों को खत्म कर शिक्षा और संस्कारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब समाज शिक्षित और संगठित होगा, तभी नई पीढ़ी को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इस मौके पर विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, श्री राष्ट्रीय जाट वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष गोपाल बादशाह, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, मनुदेव सिनसिनी, नेमसिंह फौजदार, लक्ष्मणगढ़ जाट छात्रावास के अध्यक्ष डॉ. जलसिंह चौधरी, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. राजवीर चौधरी, नेमीचंद, शिवनंद चौधरी, राजेन्द्र चौधरी सहित मिर्जापुर गांव के युवाओं का प्रमुख सहयोग रहा।