
सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन में दूसरे दिन भी बाघिन ST-19 के शावकों की साइटिंग होने से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह देखा गया। रविवार को पहाड़ की तलहटी में बाघिन के दो शावक अठखेलियां करते नजर आए, जिनका नजारा देखने लायक था।
इससे पहले शुक्रवार शाम को हुई साइटिंग में बाघिन ST-19 अपने चारों शावकों के साथ नजर आई थी। उस दौरान एक साथ पांच टाइगर दिखाई दिए थे, जो सरिस्का के बफर और कोर जोन में बहुत कम देखने को मिलता है। सरिस्का के बफर जोन में बारा लिबारी ट्रैक पर निमली जोहड़ी वाटर पॉइंट से करीब एक किलोमीटर आगे बाघिन ST-19 और उसके शावकों की साइटिंग हुई।
शुक्रवार को सभी शावक बाघिन के साथ वाटर पॉइंट के पास एक ही जगह पर दिखाई दिए थे। सरिस्का में इस तरह एक साथ कई टाइगर की साइटिंग होना वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वन विभाग भी इन गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Published on:
08 Mar 2026 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
