8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अस्मिता खेलो इंडिया’ महिला एथलेटिक्स लीग का शुभारंभ, मंत्री संजय शर्मा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गौरी देवी राजकीय महाविद्यालय, अलवर में ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ महिला एथलेटिक्स लीग और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गौरी देवी राजकीय महाविद्यालय, अलवर में ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ महिला एथलेटिक्स लीग और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यह आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण और माय भारत केंद्र के समन्वय से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एथलेटिक्स लीग के तहत दौड़, लंबी कूद और अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा कि खेल गतिविधियां महिलाओं के आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ जैसे कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। प्रतियोगिता के समापन पर मंत्री संजय शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन, खेल प्रशिक्षक, छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग