अलवर

स्वस्थ खान-पान के लिए निकाली वॉकथॉन रैली, मिलेट मेले में मोटे अनाज के बताए फायदे 

स्वस्थ खान-पान और मोटे अनाज (मिलेट) के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से खैरथल में विशाल वॉकथॉन रैली और मिलेट मेले का आयोजन किया गया।

less than 1 minute read
Mar 16, 2026
वॉकथॉन रैली (फोटो - पत्रिका)

स्वस्थ खान-पान और मोटे अनाज (मिलेट) के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से खैरथल में विशाल वॉकथॉन रैली और मिलेट मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार की ओर से वर्ष 2026 के लिए स्वीकृत कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय खैरथल से अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन रैली को रवाना किया।


रैली सिनेमा रोड, रेलवे फाटक, अंडर ब्रिज और अंबेडकर सर्किल होते हुए हरसोली रोड स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय परिसर पहुंची। रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आमजन ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।

मोटे अनाज के बताए महत्व

रैली के बाद अस्पताल परिसर में मिलेट मेले का आयोजन किया गया। मेले में मोटे अनाज के पोषण महत्व और स्वच्छ व संतुलित खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही प्रतिभागियों को मिलेट से बने स्वादिष्ट व्यंजन चखाए गए और उन्हें बनाने की विधि की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पौष्टिक आहार अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Published on:
16 Mar 2026 12:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर