अलवर

अभिनन्दन के आने की खुशी में जलाए दीप

अभिनन्दन के आने की खुशी में महंत बालकनाथ योगी ने जलाए दीप शुक्रवार को वाहन रैली निकाली गई। रैली में अस्थल बोहर के महंत बालकनाथ योगी भी शामिल थे। वहीं महावर ऑडिटोरियम में आयोजित स्वाभिमान जागरण के सामाजिक जागरुकता कार्यकम में महंत योगी ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि युवा अपने विचारों को राष्ट्र निर्माण में लगाएं।
less than 1 minute read
Mar 02, 2019
abhinandan walcome
अभिनन्दन के आने की खुशी में जलाए दीप

सामाजिक जागरुकता कार्यकम में महंत योगी ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि युवा अपने विचारों को राष्ट्र निर्माण में लगाएं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सेना को सशक्त किया। उनके नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ। योगी ने कहा कि केन्द्र की सरकार ने युवाओं के सपने का नया भारत बनाने का कार्य किया है। देश के सपूत अभिनंदन की वापसी का हृदय से स्वागत करते हैं। इस अवसर पर राजेश बंसल, जगजीत यादव व प्रहलाद छंगाणी आदि उपस्थित थे। योगी का छात्राओं ने स्वागत किया। इससे पूर्व अलवर आगमन पर राठ नगर में योगी का स्वागत किया गया। बाद में मोटरसाइकिल रैली व वाहन रैली निकाली गई, जिसमें योगी खुली जिप्सी में सवार थे। रैली में भारत माता के जयकारे लगाए हुए युवा तिरंगा फ हराते चल रहे थे। वहीं वीरा गार्डन सोसायटी में योगी ने अभिंनदन की सकुशल वापसी पर दीप जलाकर खुशी मनाई। वहीं एलआईईटी कॉलेज में योगी विद्यार्थियों से रुबरू हुए। इसके अलावा उनका किशनगढ़बास में भी स्वागत किया गया।

Published on:
02 Mar 2019 01:28 pm