अलवर

राजस्थान में करीब 49 लाख लोगों ने खाद्य सुरक्षा से अपने नाम लिए वापस, 47 लाख नए नाम जुड़े

राजस्थान के जरूरतमंद 47 लाख से ज्यादा लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया। अलवर में भी एक लाख से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठाएंगे।

less than 1 minute read
Jun 27, 2025
Photo- Sumit Godara X Handle

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि गिवअप अभियान के तहत प्रदेशभर में करीब 49 लाख सक्षम लोगों ने खाद्य सुरक्षा से अपने नाम वापस लिए। इससे नए लोगों को मौका मिला। प्रदेश के जरूरतमंद 47 लाख से ज्यादा लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया। अलवर में भी एक लाख से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठाएंगे। उन्हें मुफ्त अनाज मिलेगा। खाद्य मंत्री जिला परिषद सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विकसित होते भारत में गरीबों का आंकड़ा नहीं घटने के सवाल पर गोदारा ने कहा कि कुछ समय पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक कई करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, लेकिन लोग मुफ्त का राशन ले रहे हैं। यह आदत में शुमार हो जाता है। उसी के तहत गिवअप अभियान चलाया गया।

जब मंत्री गोदारा ये यह पूछा गया कि कांग्रेस का आरोप है कि कानून व्यवस्था प्रदेश में ठीक नहीं है, इस सवाल के जवाब में गोदारा ने कहा कि कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था तार-तार थी। पेपर लीक हुए। अब बदमाशों में कानून का खौफ है। प्रदेश में कानून का राज है।

पेपर लीक से जुड़े लोग जेल में हैं और अभी कई पर कार्रवाई होगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विभाग गरीब परिवारों को अनाज मुहैया करा रहा है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।

Published on:
27 Jun 2025 09:35 am
Also Read
View All

अगली खबर