
ACB Traps Lineman : राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अलवर जिले के तिजारा में बिजली विभाग के लाइनमैन को गुरुवार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये रंग हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि तिजारा के हसनपुर माफी गांव निवासी हसन मोहम्मद ने 13 फरवरी को रिपोर्ट दी कि उसके और उसके ताऊजी के घरेलू बिजली कनेक्शन को सहायक अभियंता और लाइनमैन जितेंद्र ने काट दिया है और वीसीआर नहीं भरने की एवज में 20 हजार रुपए की मांग की जा रही है।
चौदह फरवरी को इस शिकायत का सत्यापन कराया तो लाइनमैन जितेंद्र ने उसे 10 हजार ले लिए थे। ब्यूरो टीम ने गुरुवार को ट्रैप की कार्यवाही करते हुए बकाया 10 हजार रुपए लेते हुए लाइनमैन जितेंद्र को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता की भूमिका की जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।