अलवर

महात्मा गांधी व मॉडल स्कूलों में एडमिशन शुरू, 16 जुलाई अंतिम तिथि

अलवर जिले में संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम और मॉडल स्कूलों में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। विद्यार्थी 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 12:13 PM IST
Feature image

अलवर जिले में संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम और मॉडल स्कूलों में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। विद्यार्थी 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 18 जुलाई को ऑनलाइन लॉटरी के जरिए चयन प्रक्रिया संपन्न होगी तथा 21 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी।

प्रत्येक स्कूल में कक्षा 11वीं में प्रति सेक्शन 60 विद्यार्थी प्रवेश लेंगे। भामाशाह द्वारा गोद लेकर 50 लाख रुपए या अधिक राशि का दान करने वाले भामाशाहों की अभिशंषा पर संबंधित स्कूल के प्रत्येक कक्षा में अधिकतम दो और स्कूल में प्रतिवर्ष 10 विद्यार्थियों का प्रवेश देने का कोटा दिया गया है।

इन सीटों पर प्रवेश भामाशाह के कहने पर दिया जा सकता है। प्रवेश के लिए जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में मौजूद अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। ब्लॉक स्तर पर एसीबीईओ-2 प्रवेश प्रक्रिया को देखेंगे। विद्यार्थी शाला दर्पण पोर्टल और क्यूआर कोड के जरिए तय तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

970 महात्मा गांधी स्कूलों में शुरू होगी विज्ञान की पढ़ाई

शैक्षणिक सत्र 2025-26 से राज्य के 970 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में विज्ञान विषय की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसी सत्र से इन स्कूलों में कक्षा 11वीं का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने टाइम फ्रेम जारी कर दिया है।

Updated on:
12 Jul 2025, 12:13 PM IST
Published on: