अलवर

Breaking : कांग्रेस की पहली सूची जारी होने से ठीक पहले पूर्व नगर परिषद सभापति अजय अग्रवाल कांग्रेस में शामिल, क्या मिलेगा टिकट?

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Nov 15, 2018
Ajay Agarwal Ex Nagar Parishad Alwar Chairman Join Congress
Breaking : कांग्रेस की पहली सूची जारी होने से ठीक पहले पूर्व नगर परिषद सभापति अजय अग्रवाल कांग्रेस में शामिल, क्या मिलेगा टिकट?

राजस्थान के रण के लिए जब से भाजपा की पहली सूची जारी हुई है, तभी से राजनीति में नए समीकरण बन रहे हैं। भाजपा ने दो सूचियां जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी पहली सूची भी जारी नहीं की गई है। राजनीतिकारों के अनुसार अभी कई प्रमुख सीटों के टिकट पर मंथन चल रहा है। इनमें से एक सीट अलवर शहर भी बताई जा रही है। लोगों में पिछले 4 दिनों से चर्चा है कि अलवर शहर सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा? पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को अलवर सीट पर फिलहाल सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। लेकिन भाजपा की ओर से ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट देने के बाद अब कांग्रेस में भी सोशल इंजीनियरिंग साधते हुए वैश्य कार्ड खेलने की चर्चा है। इन्हीं सब चर्चाओं के बीच एक बड़ी खबर आई है कि पूर्व नगर परिषद सभापति व पूर्व भाजपा नेता अजय अग्रवाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अजय अग्रवाल के कांग्रेस में शामिल होने से इन्हीं तमाम अटकलों को बल मिला है। हालांकि इस बारे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली का कहना है कि अग्रवाल ने पहले ही कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। अजय अग्रवाल भी टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं, अब उनका कांग्रेस में शामिल हो जाना किसी नए समीकरण की ओर इशारा कर रहा है।

जानिए कौन हैं अजय अग्रवाल

अजय अग्रवाल पूर्व में भाजपा नेता रहे हैं, वे भाजपा में रहते ही नगर परिषद सभापति बने। इसके बाद उन्होंने 2008 में नामांकन भरा, लेकिन इसे वापस ले लिया। 2013 में फिर निर्दलीय नामांकन भरा, इस बार चुनाव भी लड़ा, लेकिन कुछ खास नहीं कर सके। अब वे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

क्या पैराशूटी नेता को मिलेगा टिकट?

एक ओर सोशल इंजीनियरिंग की चर्चा के बीच टिकट की दावेदारी पेश करने वाले अजय अग्रवाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगभग हर चुनावी रैली में यह कह रहे हैं कि पैराशूटी को टिकट नहीं दिया जाएगा। अब इन सबके बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि अलवर शहर सीट से कांग्रेस का टिकट किसे दिया जाएगा।

Updated on:
15 Nov 2018 04:20 pm
Published on:
15 Nov 2018 04:18 pm