अलवर

तिजारा से भाजपा प्रत्याशी रहे संदीप दायमा पर लगा मारपीट का आरोप, ये व्यक्ति बोला, ‘मुझे डंडों से पीटा गया’

तिजारा से भाजपा प्रत्याशी रहे संदीप दायमा पर गेस्ट हाउस में बुलाकर डंडों से पीटने का आरोप लगा है।
less than 1 minute read
Jan 04, 2019
Allegation Of Beating On Sandeep Dayma BJP Candidate From Tijara
तिजारा से भाजपा प्रत्याशी रहे संदीप दायमा पर लगा मारपीट का आरोप, ये व्यक्ति बोला, 'मुझे डंडों से पीटा गया'

हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तिजारा से भाजपा प्रत्याशी रहे भिवाड़ी नगर परिषद सभापति संदीप दायमा के खिलाफ एक व्यक्ति ने फोन कर एक गेस्ट हाऊस में बुलाकर डंडों से मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
डीएसपी अर्जुनसिंह ने बताया कि भगतसिंह कॉलोनी में ग्लेडिएटर फिटनेस क्लब के नाम से जिम चलाने वाले महेश्वरी के विकास नगर निवासी सुनील यादव पुत्र दिलीप यादव ने दर्ज कराया कि 3-4 दिन पूर्व उसे सभापति संदीप दायमा ने उसे फोन कर अपने पास बुलाया, लेकिन वह नहीं गया।

इसके बाद गुरुवार को फिर सभापति का फोन आया और एलआईसी के पास स्थित साईं गेस्ट हाउस में बुलाया। जिस पर वह गेस्ट हाउस में मिलने गया तो वहां पर यह कहकर डंडों से मारपीट कर डाली कि विधानसभा चुनाव के दौरान मेरी खिलाफत क्यों की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। उधर, नगर परिषद सभापति संदीप दायमा ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने आज तक किसी से मारपीट नहीं की, लेकिन कुछ लोग उनको बदनाम करने के लिए प्रपंच रच रहे हैं। अगर इस मामले में सत्यता होगी तो पुलिस जांच में सामने आ जाएगी।

Published on:
04 Jan 2019 07:58 am