जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जानकारी दी कि 21 अप्रैल को अलवर के बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय और उसके आसपास के निर्धारित क्षेत्रों में एक विशेष 'मॉक ड्रिल' और 'ब्लैक आउट' का अभ्यास किया जाएगा।
किसी भी प्रकार के संभावित बाहरी या हवाई आक्रमण की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने और नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए अलवर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जानकारी दी कि 21 अप्रैल को अलवर के बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय और उसके आसपास के निर्धारित क्षेत्रों में एक विशेष 'मॉक ड्रिल' और 'ब्लैक आउट' का अभ्यास किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुरक्षा अभ्यास में अपना पूर्ण सहयोग दें।
जिला कलेक्टर ने बताया कि 21 अप्रैल को शाम 6:30 बजे बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में मॉक ड्रिल शुरू होगी। इसके बाद, शाम 7:45 बजे से कॉलेज के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों जैसे कर्मचारी कॉलोनी, अशोक विहार और रेलवे पुलिया के निकटवर्ती इलाकों में 'ब्लैक आउट' किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा अभ्यास के दौरान सायरन या हूटर बजते ही नागरिकों को अलर्ट पर रहना होगा। मुख्य दिशा-निर्देश निम्नलिखित हैं:
प्रशासन के अनुसार, ड्रोन से हवाई हमले का संकेत 2 मिनट तक 'ऊंची-नीची' आवाज में सायरन बजाकर दिया जाएगा। जब खतरा टल जाएगा, तो इसकी सूचना 2 मिनट तक 'एक ही आवाज' में सायरन बजाकर दी जाएगी।
नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे आपात स्थिति के लिए अपने पास तीन दिन का पेयजल और सूखा भोजन (बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स आदि) तैयार रखें। साथ ही, प्राथमिक चिकित्सा किट और जरूरी दस्तावेज भी सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या बम दिखने पर उसे न छुएं और तत्काल पुलिस को सूचित करें। किसी भी समस्या के लिए नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के नंबर 0144-2338000 या 8290026219 पर संपर्क किया जा सकता है।