अलवर.जिले के प्रवासी श्रमिकों को कृषि विभाग की ओर से खेती किसानी में काम आने वाली मशीनरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अलवर.जिले के प्रवासी श्रमिकों को कृषि विभाग की ओर से खेती किसानी में काम आने वाली मशीनरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जिले में ऐसे श्रमिकों की सूची तैयार की जा रही है।कृषि उप निदेशक पीसी मीणा ने बताया कि जिले के प्रवासी श्रमिकों को आत्म निर्भर बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। यह प्रशिक्षण फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीटयूट हिसार में दिया जाएगा जो एक माह का होगा। इस प्रशिक्षण में श्रमिक को मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए प्रवासी श्रमिक रजिस्ट्रेशन के लिए उप निदेशक कार्यालय कृषि में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस प्रशिक्षण के बाद श्रमिक अपना रोजगार प्रारम्भ कर सकते हैं जिससे उन्हें बेरोजगारी की दिक्कत नहीं आएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी अधिक-
लॉक डाउन के बाद से अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अधिक बेरोजगारी है। इन क्षेत्रों में ग्रामीण युवा कुछ माह ही काम करते हैं, कुछ युवा साल भर बेरोजगार रहते हैं। अलवर के युवाओं को स्थानीय उद्योगों में भी कम रोजगार दिया जाता है। अलवर जिले के युवाओं को अन्य राज्यों में जाकर मजदूरी करना मजबूरी है।