अलवर

जिला एथलेटिक्स संघ के चुनाव निर्विरोध: पुलकित जैन अध्यक्ष व धारा यादव सचिव निर्वाचित

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अलवर की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को आयोजित वार्षिक साधारण सभा में निर्विरोध रूप से हुआ। वर्ष 2026 से 2030 तक के लिए गठित नई टीम में पुलकित जैन को अध्यक्ष और धारा यादव को सचिव चुना गया।

2 min read
May 10, 2026

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अलवर की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को आयोजित वार्षिक साधारण सभा में निर्विरोध रूप से हुआ। वर्ष 2026 से 2030 तक के लिए गठित नई टीम में पुलकित जैन को अध्यक्ष और धारा यादव को सचिव चुना गया। नई टीम ने जिले में एथलेटिक्स गतिविधियों को नई ऊर्जा देने और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने का संकल्प लिया है। चुनाव प्रक्रिया खेल अधिनियम-2005 एवं जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संविधान के तहत संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल महताब सिंह चौधरी ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई। इस दौरान जिला क्रीड़ा परिषद की पर्यवेक्षक अंजना शर्मा, राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार और जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि पन्नालाल सैनी मौजूद रहे। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। नई कार्यकारिणी में किशन गुप्ता और रतिराम सैनी को उपाध्यक्ष, अमित चौधरी और दीपक यादव को संयुक्त सचिव तथा मिलाप सिंह सैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संदीप और यशवंत सैनी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभा में सर्वसम्मति से कैप्टन उमराव लाल सैनी और रामफल सैनी को संरक्षक नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुलकित जैन ने कहा कि जिले में एथलेटिक्स खेलों को नई दिशा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रतियोगिताओं से जोड़ने पर विशेष फोकस रहेगा। जिला स्तर पर नियमित प्रतियोगिताएं आयोजित कर खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

खिलाड़ियों को बड़ी राहत, समय पर मिलेगा टीए-डीए
नई कार्यकारिणी ने खिलाड़ियों की लंबे समय से चली आ रही टीए-डीए की समस्या को प्राथमिकता से हल करने का भरोसा दिलाया है। पदाधिकारियों ने कहा कि अब खिलाड़ियों को समय पर यात्रा व दैनिक भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण किसी खिलाड़ी का मनोबल प्रभावित न हो। इसके साथ ही वर्षभर में अधिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

Published on:
10 May 2026 05:28 pm
Also Read
View All