अलवर

अलवर बार एसोसिएशन चुनाव: वोटिंग जारी, दोपहर तक 463 वोट पड़े

अलवर बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर सुबह से ही अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया।

less than 1 minute read
Dec 12, 2025

अलवर बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ। मतदान केंद्र पर सुबह से ही अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया। दोपहर 12 बजे तक कुल 463 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शाम 4 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी, जिसके बाद तुरंत काउंटिंग शुरू की जाएगी।


इस बार कुल 1858 मतदाता अपना वोट डालेंगे। चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद पर 3-3 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 7 दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

अध्यक्ष और सचिव पद पर तीन उम्मीदवार

अध्यक्ष और सचिव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार शर्मा (बिट्टू), अभिमन्यु सिंह चौहान और अजय यादव के बीच मुकाबला रहेगा। सचिव पद पर रामकिशन, अवण सिंधल और जितेंद्र शर्मा (जीतू) के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर आशीष खंडेलवाल, किशन सेन्, रामलखन सिंह बैंसला, सतीश कुमार तिवाड़ी सुधीर कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, नरेश कुमार सैनी, प्रीतम सिंह कराहना, मुकेश गौड़, मोहित कौशिक, सर्वेश कुमार चौधरी के बीच संघर्ष रहेगा। संयुक्त सचिव पद पर गौतम ऋषि प्रकाश, जयश्री चौधरी, यशपाल शर्मा, विवेक यादव, श्याम सुंदर और पुस्तकालय सचिव पद पर सिकंदर चौधरी, सीमा मुखीजा मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में अजय कौशिक, अशोक कुमार मीणा, किरण सैनी, दीपक शर्मा, पूनम यादव, मयंक नरूका लक्ष्य मीमरोट, विशाल सिंह ढिल्लो, शब्बीर खान, संजय यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

Published on:
12 Dec 2025 01:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर