
देश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां इन दिनों राजनीतिक दलों की और से तेजी से की जा रही हैं। सत्ता में वापसी के प्रयास में जुटी कांग्रेस में भी इन दिनों चुनावी तैयारियां जोरों पर है। पार्टी ने जिले में चुनावी तैयारियों के साथ ही अलवर के सुभाष चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय को भी सवारने का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यालय में इन दिनों रँगाई पुताई का कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र कोचर ने बताया कि पार्टी कार्यालय में रंग रोगन कराया जा रहा है। यह कार्य चुनाव से पूर्व पूरा हो जाएगा। चुनाव के दौरान यहां से पार्टी की गतिविधियां संचालित होंगी।
अलवर के सुभाष चौक में कांग्रेस का कार्यालय काफी पुराना है। यह कार्यालय विशेष आयोजनों के दौरान खुलता भी रहा है। यहां कांग्रेस नेताओं की जयंती पुण्यतिथि के कार्यक्रमों के अलावा अनेक मौकों पर बैठक आदि के आयोजन भी होते रहे हैं लेकिन आयोजनों के अलावा ज्यादातर समय यहां ताला ही लगा रहता है। अब चुनाव आए तो कांग्रेस ने अपने जिला कार्यालय की फिर से सुध लेना शुरू कर दिया है।