अलवर

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन अपरिहार्य

अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने कहा कि जिला प्रशासन व्यापक स्तर पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था कर रहा है, लेकिन आमजन के सहयोग से ही कोरोना को हराया जा सकता है।

less than 1 minute read
Jul 28, 2020
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन अपरिहार्य

अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने कहा कि जिला प्रशासन व्यापक स्तर पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था कर रहा है, लेकिन आमजन के सहयोग से ही कोरोना को हराया जा सकता है।
जिला कलक्टर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं, उसकी रोकथाम के लिए वहां 30 जुलाई से दो सप्ताह का लॉकडाउन लगाना अपरिहार्य हो गया है। अत: संबंधित अधिकारी लॉकडाउन की सख्ती से पालना कराएं। उन्होंने एडीएम प्रथम को निर्देशित किया कि कन्ट्रोल रूम को प्रभावी रूप से संचालित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि कन्ट्रोल रूम नम्बर 0144-2346033 पर होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की शिकायतों को दर्ज करवाकर कार्रवाई करें तथा कोरोना संक्रमित व्यक्ति जो स्वस्थ हो गया है और उसने 28 दिन की अवधि पूर्ण कर ली है, वह व्यक्ति ब्लड डोनेशन करने के लिए कन्ट्रोल रूम पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उन्होंने निर्देश दिये कि मेडिकल कन्ट्रोल रूम नं. 0144-2340145 पर मेडिकल से जुडी सूचनाएं आमजन को उपलब्ध करवाई जाएं।

Published on:
28 Jul 2020 11:55 pm
Also Read
View All