अलवर

अलवर शहर में आज कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर बंद रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान

कोतवाली थाना क्षेत्र में सुबह 7 से 11 बजे तक आवश्यक सेवा, किराना, दूध डेयरी को रहेगी छूट

less than 1 minute read
Aug 10, 2020
अलवर शहर में आज कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर बंद रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान

अलवर. शहर में सोमवार को कोतवाली थाना इलाके में लॉक डाउन के चलते अन्य दिनों की तरह सुबह 7 से 11 बजे तक किराना, सब्जी, दूध डेयरी आदि की दुकानें खुल सकेंगी। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहरी इलाके में बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यहां केवल दवा की दुकानें, अस्पताल व अन्य आवश्यक सेवाओं को ही छूट रहेगी।

कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राकेश गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन क्षेत्र में 12 अगस्त तक प्रात: 7 से 11 बजे तक अति आवश्यक सेवाओं से जुडी दुकानें नियमित रूप से खुली रहेंगी। इस दौरान लॉकडाउन क्षेत्र में बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। साथ ही लॉकडाउन क्षेत्र से कोई व्यक्ति गैर अनुमत कार्य से बाहरी क्षेत्र में नहीं जा सकेगा।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला कलक्टर की ओर से लॉक डाउन लगाया गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में अलवर शहर में प्रत्येक सोमवार को बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने के अलग से आदेश जारी किए हुए हैं। सोमवार को इन दोनों आदेशों की पालना कराई जाएगी।

अलवर के चार थाना क्षेत्र में बाजार रहेंगे बंद

अलवर शहर के चार थाना क्षेत्रों में फिलहाल लॉक डाउन नहीं है। यहां जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में सोमवार को बाजार के साप्ताहिक अवकाश के जारी आदेश लागू होंगे।

Published on:
10 Aug 2020 12:38 am
Also Read
View All