अलवर शहर से 22 व भिवाड़ी में 24 संक्रमित, तिजारा में 17 आए
अलवर.
जिले में सोमवार को 82 नए कोरोना पॉजिटिव आ गए। जिसमें सबसे अधिक भिवाड़ी में 24 व अलवर शहर से 22 संक्रमित हैं। वहीं तिजारा में 17 संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कई अन्य ब्लॉक में भी कोरोना का संक्रमण बढऩे लगा है। जिले में अब तक 5 हजार 336 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। नए मरीजों में बैंक, होमगार्ड, फैक्ट्री कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। जिनमें से 2 हजार 199 एक्टिव मरीज हैं। जिनमें से 1 हजार 863 मरीजों का घर पर ही इलाज जारी है। अब भी पूरे प्रदेश में सबसे अधिक एक्टिव केस अलवर जिले में हैं। इस कारण आमजन को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। घरों के बाहर बिना मास्क लगाए नहीं जाए। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। एक-दूसरे से मिलते समय दो गज की दूरी जरूर बनाए रखें। इन 82 नए मरीजों में 58 बिना लक्षण वाले हैं। 24 में लक्षण हैं।
कहां से कितने नए मरीज आए
अलवर शहर 22
भिवाड़ी 24
तिजारा 17
बहरोड् 24
बहरोड़ 5
मुण्डावर 3
थानागाजी 3
शाहजहांपुर, रामगढ़, कोटकासिम, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, बानसूर व खेरली से एक-एक