अलवर

किशनगढ़बास क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के निर्देश

जिला कलक्टर ने किशनगढ़बास उपखंड क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

2 min read
Aug 11, 2020
किशनगढ़बास क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के निर्देश

अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने मंगलवार को उपखण्ड क्षेत्र किशनगढबास का दौरा कर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने किशनगढबास उपखण्ड में कोविड-19 की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्था, अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं राज्य सरकार की योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपखण्ड अधिकरी को निर्देश दिए कि उपखण्ड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी निगरानी रखें। विभागों में समन्वय स्थापित कराकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को समयबद्ध रूप से दिलवाएं। उन्होंने किशनगढबास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर लेबर रूम, महिला एवं पुरूष वार्ड व पार्किग स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ- सफ ाई का विशेष ध्यान रखने तथा ब्लड बैंक को प्रारम्भ कराने के लिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सीएचसी में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना एवं जांच योजना के तहत सभी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें तथा शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने की कार्ययोजना बनाएं।

कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया

जिला कलक्टर ने बास कृपाल नगर में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बनाए गए कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण कर बीसीएमओ को निर्देश दिए कि कोविड केयर सेन्टर में 24 घण्टे चिकित्सकों की ड्यूटी चार्ट बनाकर लगाएं। कोविड सेन्टर में खाने एवं पेयजल की व्यवस्था के साथ साफ- सफ ाई की व्यवस्था बेहतर रखें। उन्होंने किशनगढबास मार्केट में, खैरथल एवं इस्माइलपुर में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के घर के आस-पास बनाए कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण कर बैरिकेटिंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित तरीके से लगाने के निर्देश दिए।
मनरेगा कार्य का अवलोकन किया

जिला कलक्टर ने ग्राम खानपुर में मनरेगा के तहत चल रहे जोहड खुदाई कार्य एवं ग्राम पंचायत बृसंगपुर के ग्राम गिरवडा में भूमि का अवलोकन भी किया। उन्होंने ग्राम घासोली में स्थित साबजी के मन्दिर का दौरा कर उपस्थित ग्रामीणों एवं मन्दिर के सेवकों को सोशल डिस्टेसिंग की पालना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपखण्ड कार्यालय, उपपंजीयन कार्यालय, पंचायत समिति कार्यालय एवं उपकोष कार्यालय किशनगढबास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी किशनगढबास मुकुटसिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Published on:
11 Aug 2020 11:50 pm
Also Read
View All