अलवर

alwar crime news डॉक्टर से बात करने को मांगा मोबाइल, मौका पाकर ले भागा युवक

alwar crime news शहर के बिजलीघर चौराहा से मोबाइल लेकर भागे युवक की अग्रसेन चौराहा के निकट पकडकऱ धुनाई बना दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
less than 1 minute read
Oct 20, 2019
alwar crime news डॉक्टर से बात करने को मांगा मोबाइल, मौका पाकर ले भागा युवक
alwar crime news डॉक्टर से बात करने को मांगा मोबाइल, मौका पाकर ले भागा युवक

अलवर. alwar crime news शहर के बिजलीघर चौराहा से मोबाइल लेकर भागे युवक की अग्रसेन चौराहा के निकट पकडकऱ धुनाई बना दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि एमआईए के साहडोली निवासी युवक अमित शनिवार को अपने साथी संदीप और गोविंद के साथ बाइक पर जा रहा था। बिजलीघर चौराहा के निकट उन्हें अकबरपुर निवासी गोपेश पुत्र नारायण जाटव ने रोका और कहा कि उसकी मां की तबीयत खराब है और डॉक्टर से बात करने के बहाने से मोबाइल मांगा। उसने अपना मोबाइल आरोपी युवक को दे दिया। आरोपी युवक उसके मोबाइल से फोन मिलाकर बात करने का बहाना करते हुए उनसे कुछ दूर चला गया और अपनी बाइक स्टार्ट कर मोबाइल लेकर भाग गया। अमित और उसके साथियों ने पीछा कर आरोपी युवक को अग्रसेन चौराहा के समीप दबोच लिया और उसकी धुनाई बना दी। इसके बाद आरोपी को एनईबी थाना पुलिस को सौंप दिया। एनईबी पुलिस ने आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने अमित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Published on:
20 Oct 2019 01:29 pm