अलवर

Alwar: राजस्थान पत्रिका और विमल इलायची के डांडिया महारास में उमड़ा पूरा शहर

Alwar Dandiya Maharas: अलवर के जय कृष्णा बैंक्वेट में राजस्थान पत्रिका और विमल इलायची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'डांडिया महारास' में पूरा शहर उमड़ पड़ा। पारंपरिक परिधानों में सजे शहरवासियों ने डांडिया और गरबा गीतों पर देर रात तक जमकर धमाल मचाया।
4 min read
• •
Oct 20, 2026
alwar dandiya maharas 2026
डांडिया महारास कार्यक्रम (फोटो - पत्रिका)

Alwar Dandiya Maharas: हाथों में डांडिया, चेहरे पर मुस्कान और संगीत की धुन पर थिरकते कदम... कहीं पारंपरिक गरबा की लय थी, तो कहीं डीजे के वेस्टर्न फ्यूजन ने माहौल में नया रंग भर दिया। हर तरफ उल्लास, उमंग और उत्साह का नजारा था। मौका था अलवर में राजस्थान पत्रिका और विमल इलायची की ओर से चिराग एंड कपिल इवेंट कंपनी के सहयोग से आयोजित 'डांडिया महारास' का। सोमवार को जय कृष्णा बैंक्वेट में आयोजित इस आयोजन में शहरवासियों ने जमकर धमाल मचाया। गणपति वंदना व माता की आरती के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में डांडिया और गरबा के गीतों पर हर उम्र के लोग झूमते नजर आए। पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने अपनी प्रस्तुतियों और उत्साह से आयोजन को यादगार बना दिया। डीजे-रीयो म्यूजिक की टीम ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। एंकरिंग रिया ने की।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय एवं यूआइटी सचिव बीना महावर, सैन्य छावनी ईटाराणा की कर्नल ममता गुप्ता, सैन्य छावनी ईटाराणा में ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट कर्नल रचना कुमारी, मुख्य अतिथि मॉडल एंड एक्ट्रेस प्रियंका चौहान और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के अलवर केंद्र की मुख्य प्रभारी ममता दीदी समेत अन्य ब्रह्माकुमारी बहनों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूर्व मेयर घनश्याम गुर्जर समेत अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल विपुल देशवाल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत संपादकीय प्रभारी हरमिंदर लूथरा और मार्केटिंग प्रभारी संजीव गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मार्केटिंग टीम से चंद्र प्रताप सिंह, पवन जैन, सुनीत शर्मा, मनीष सेन और मिथुन पोरवाल आदि मौजूद रहे।

'ढोली तारो...' पर थिरके कदम

जैसे ही डीजे पर डांडिया और गरबा के गीत गूंजे, आयोजन स्थल पर मौजूद लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक सके। कभी 'ढोली तारो...' की धुन पर डांडिया खनके, तो कभी गुजरात के पारंपरिक गरबा गीतों ने माहौल को रंगीन बना दिया। पारंपरिक संगीत के साथ वेस्टर्न फ्यूजन का तड़का भी देखने को मिला। युवतियों और महिलाओं के साथ पुरुषों के आकर्षक परिधानों ने भी आयोजन की रौनक बढ़ाई। कार्यक्रम के अतिथि भी खुद को रोक नहीं सके और डांडिया की खनक पर जमकर थिरके।

युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह रहा। खासतौर से युवाओं में जोश नजर आया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। खासकर युवाओं में डांडिया महारास को लेकर जबरदस्त जोश नजर आया। डीजे ने लोगों की पसंद और फरमाइश के अनुसार एक से बढ़कर एक गीत बजाए। हर नई धुन के साथ डांडिया खेलने वालों का उत्साह बढ़ता गया। देर रात तक डांडिया रास का दौर चलता रहा और लोगों ने आयोजन की सराहना की।

आकर्षक सजावट ने बढ़ाई रौनक

जय कृष्णा बैंक्वेट को आकर्षक सजावट और रंगीन लाइटिंग से सजाया गया था। रोशनी और संगीत के बीच उत्सव का माहौल देखते ही बन रहा था। आयोजन के दौरान सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

डांडिया महारास के सहयोगी

लॉर्ड्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन मनोज चाचान, जेएमसीसी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर झाबरमल यादव, त्रेहान ग्रुप के डायरेक्टर अशोक सैनी एवं यशपाल सैनी, सप्तऋषि मसाले के डायरेक्टर प्रतीक गोयल, सोलंकी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विक्रांत सोलंकी, बाबा ठाकुरदास एंड संस के डायरेक्टर अभिषेक तनेजा, मानस गोल्ड के डायरेक्टर अनुपम यादव, हाईटेक हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. के.सी. गागल, एनएस टायर्स के डायरेक्टर परमजीत सिंह, गुप्ताजी हेल्दी फूड के डायरेक्टर राजीव गुप्ता, खेड़लीवाला के डायरेक्टर अर्पित खेड़लीवाला, द गोल्डन वैली होटल एंड रिजॉर्ट के डायरेक्टर यश अरोड़ा, कन्हैया स्वीट्स के डायरेक्टर अंकित सैनी, क्योरवेल डायग्नोस्टिक लैब के डायरेक्टर कुलदीप आर्य, राहुल डेकोर के डायरेक्टर अखिल शर्मा एवं निखिल शर्मा, जयंती ग्रुप के डायरेक्टर राजेंद्र जैन।

योगेश-वंदना को मिला बेस्ट कपल अवॉर्ड

बेस्ट कपल का अवॉर्ड योगेश वंदना को मिला। उन्हें विमल इलायची की तरफ से उपहार स्वरूप मोबाइल फोन दिया गया। सबसे अधिक उम्र में डांस का अवाॅर्ड नीलम भाटिया और किड्स अवाॅर्ड यशस्वी को दिया गया। इसके अलावा भी कई आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

Updated on:
20 Oct 2026 11:56 am
Published on:
20 Oct 2026 11:56 am