आज दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के बड़े-बड़े पुतले जलाए जाते हैं, लेकिन अलवर में रियासत काल के दौरान दशहरा मनाने का तरीका अलग था। उस समय इस पर्व पर शाही लश्कर का जुलूस निकाला जाता था। इसकी खास बात यह थी कि महाराजा जयसिंह खुद भगवान राम के स्वरूप में रावण का वध करने पहुंचते थे। इस आयोजन का मुख्य केंद्र मंगलासर मैदान हुआ करता था।