सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन पंचायत की सबसे महत्वपूर्ण जिला प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने वाले नेताओं की राजनीतिक निष्ठा में बदलाव की मिसाल कम ही देखने को मिली। इनमें कांग्रेस के जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर को छोड़कर किसी ने पार्टी नहीं बदली। अलवर जिले की राजनीति में सत्ता बदलती रही और सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन जिला प्रमुख की कुर्सी पर बैठने वाले नेताओं की राजनीतिक निष्ठा में बदलाव की मिसाल कम ही देखने को मिली।
पिछले ढाई दशक में कई नेता जिला प्रमुख बने और पंचायत की राजनीति में अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर को छोड़कर किसी अन्य जिला प्रमुख ने पार्टी नहीं बदली। राजनीतिक दलों के बीच बदलते समीकरणों के बावजूद नेताओं का अपनी पार्टी में बने रहना जिले की राजनीति का एक खास पहलू रहा है।