19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: अलवर टाइगर मैराथन 7 फरवरी को, 6 से 8 फरवरी तक होगा टाइगर फेस्टिवल

अलवर में टाइगर मैराथन और टाइगर फेस्टिवल के जरिए वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी है। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा और महापौर सुमनलता अग्रवाल ने मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। वहीं, नगर परिषद भिवाड़ी की सभापति गुंजन खटाना ने मैराथन का वीडियो जारी किया।
2 min read
Google source verification
alwar tiger festival

मैराथन की वेबसाइट लॉन्च (फोटो - संजय शर्मा एक्स अकाउंट)

Alwar Tiger Marathon: अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन 7 फरवरी 2027 को किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा और अलवर महापौर सुमनलता अग्रवाल ने वेबसाइट लॉन्च की। वहीं, नगर परिषद भिवाड़ी की सभापति गुंजन खटाना ने मैराथन का वीडियो लॉन्च किया। इसके जरिए लोगों तक आयोजन की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक धावकों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

6 से 8 फरवरी तक होगा टाइगर फेस्टिवल

कार्यक्रम के दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अलवर में तीन दिवसीय टाइगर फेस्टिवल आयोजित करने की घोषणा की। यह फेस्टिवल 6 से 8 फरवरी 2027 तक चलेगा। इसमें वन विभाग की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बाघों के संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण को बचाने के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य अलवर की वन्यजीव पहचान को सामने लाने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देना है। टाइगर फेस्टिवल के जरिए लोगों को वन्यजीवों के महत्व और जंगलों को सुरक्षित रखने की जरूरत के बारे में जानकारी देने पर जोर रहेगा।

6 फरवरी को होगा अलवर बर्ड फेस्टिवल

अलवर टाइगर मैराथन के आयोजन से पहले 6 फरवरी 2027 को राजस्थान वन विभाग की ओर से अलवर बर्ड फेस्टिवल (Alwar Bird Festival) भी आयोजित किया जाएगा। इससे पक्षियों और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने का अवसर मिलेगा। फरवरी में होने वाले इन आयोजनों से वन्य जीव और प्रकृति में रुचि रखने वाले लोगों को अलवर से जोड़ने की योजना है।

पिछले साल 22 हजार से ज्यादा धावकों ने लिया था हिस्सा

मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि पिछले साल आयोजित अलवर टाइगर मैराथन में 22 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया था। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस बार भी मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाएं और आयोजन में हिस्सा लें।

मैराथन के माध्यम से लोगों को फिटनेस के साथ पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण से जुड़ने का संदेश भी दिया जाएगा। टाइगर फेस्टिवल, बर्ड फेस्टिवल और मैराथन को एक साथ आयोजित करने से अलवर की पहचान को वन्य जीव और प्रकृति पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान, उप महापौर अजय पुनिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, क्रय-विक्रय समिति एवं सहकारिता बैंक के अध्यक्ष संजय नरूका, निवर्तमान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, अलवर टाइगर मैराथन के संयोजक अरुण जैन, लक्ष्मी नारायण गुप्ता और अजय अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।