शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यात्रा के साथ दो ड्रोन भी चलेंगे। वहीं, गाजियाबाद के कारीगर आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे। इससे शहर में दशहरा उत्सव का माहौल बनेगा। रावण दहन समारोह में धार्मिक आयोजन, आकर्षक झांकियां, आतिशबाजी और लेजर शो के जरिए लोगों को त्योहार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।