अलवर

alwar deepawali festiwal news दीपावली का सजने लगा बाजार, यहां सब कुछ है तैयार

alwar deepawali festiwal news देवशयन एकादशी के बाद शादी विवाह बंद होने से बाजार में एकदम से मायूसी छाई हुई थी, लेकिन दीपावली के नजदीक आते ही बाजारों में उत्साह नजर आने लगा है।
less than 1 minute read
Oct 15, 2019
alwar deepawali festiwal news दीपावली का सजने लगा बाजार, यहां सब कुछ है तैयार
alwar deepawali festiwal news दीपावली का सजने लगा बाजार, यहां सब कुछ है तैयार

अलवर. alwar deepawali festiwal news देवशयन एकादशी के बाद शादी विवाह बंद होने से बाजार में एकदम से मायूसी छाई हुई थी, लेकिन दीपावली के नजदीक आते ही बाजारों में उत्साह नजर आने लगा है। ग्राहकों के लिए बाजार सजने लगे हैं। कहीं बाजारों में दीपावली पर घर सजाने के लिए डेकोरेटिव आइटम आए हुए हैं तो कहीं दीपावली पूजन के लिए मिट्टी के डिजायनर दीपक सजे हुए हैं। दीपावली पर घर को रोशन करने के लिए रंग बिरंगी बिजली की लाइटें भी अब नजर आने लगी हैं। पर्व के दौरान अक्सर खरीददारी करने का मौका नहीं मिलता है, इसके चलते लोग इन दिनों बाजारों में खरीददारी के लिए आ रहे हैं। शहर में आने वाले ग्रामीणों की संख्या भी अधिक है जो यहां आकर कुछ नया खोज रहे हैं।

इधर, शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार होपसर्कस क्षेत्र ग्राहकों के आने से गुलजार हो गया है। यहां पर चूडी मार्केट, तिलक मार्केट में महिलाओं में पर्व की उमंग साफ झलक रही है। बजाजा बाजार मेंं सुबह से शाम तक बर्तन व साडियों के लिए ग्राहकों की भीड लगने लगी है। वहीं शहर के मालाखेडा बाजार व मुंशी बाजार में हलवाइयों की दुकानों पर मिठाइयां सजी हुई है। सर्राफा बाजार के सर्राफा व्यवसायी भी इन दिनों दुकानों पर सोने चांदी के आइटम सजाने में लगे हुए हैं। हर तरफ सजी हुई दुकानें ग्राहकों को लुभा रही हैं। कुछ नया मिल जाए इसी उम्मीद में ग्राहक भी दुकानों पर खिंचे चले आते हैं।

Published on:
15 Oct 2019 06:00 am