अलवर

alwar development news अलवर के मोती डूंगरी पर बनेगा हैरिटेज पार्क

alwar development news यूआईटी ट्रस्ट की बैठक में मंगलवार को शहर के विकास के कार्यों को लेकर प्रस्तुत प्रस्तावों पर निर्णय किए गए।
less than 1 minute read
Oct 23, 2019
alwar development news अलवर के मोती डूंगरी पर बनेगा हैरिटेज पार्क
alwar development news अलवर के मोती डूंगरी पर बनेगा हैरिटेज पार्क

अलवर.

alwar development news यूआईटी ट्रस्ट की बैठक में मंगलवार को शहर के विकास के कार्यों को लेकर प्रस्तुत प्रस्तावों पर निर्णय किए गए। नगर विकास न्यास के सचिव कानाराम ने बताया कि बैठक में दशहरा मैदान का किराया बढ़ाने और प्रताप ऑडिटोरियम के कॉन्फ्रेंस हाल का किराया घटाने का निर्णय किया गया। इसके अलावा दो सौ फीट बाइपास से तूलेड़ा नदी तक नाले का निर्माण करने के लिए 3.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति करने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

शिवाजी पार्क, वैशाली नगर, अम्बेडकर नगर, सूर्य नगर, रणजीत नगर, एनईबी, स्कीम दस में डामरीकरण कार्य के लिए 10 करोड़ रुपए व अरावली विहार प्रथम में इडब्ल्यूएस आवासों के लिए सीसी रोड के लिए 1.20 करोड़ की स्वीकृति दी गई। नयाबास स्कूल में दो कमरों का निर्माण होगा। अरावली विहार द्वितीय में भारत सरकार के जरिए नवीन तकनीक से 48 आवास बनाए जाएंगे। मोती डूंगरी पर हैरीटेज पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन, फूड कोर्ट, पर्याप्त पार्र्किंग स्थल के प्रावधान रखे हैं। कातला पट्टी एवं मार्बल मार्केट की भूमि का मुआवजा भुगतान कर योजना के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी गई।
यहां ओपन जिम

शहर में शिवाजी पार्क, हसन खां, विजय नगर, सूर्य नग बी ब्लॉक में ओपन जिम लगाई जाएंगी। न्यास कर्मचारियों को दिवाली पर 22 हजार रुपए एक्स ग्रेसिया दिए जाने की स्वीकृति दी गई।

Published on:
23 Oct 2019 06:00 am