अलवर

अलवर जिला कलक्टर ने इन्हें दिए सख्त आदेश, कहा-लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

अलवर जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
less than 1 minute read
Jan 16, 2019
Alwar District Collector Instruction To Doctors
अलवर जिला कलक्टर ने इन्हें दिए सख्त आदेश, कहा-लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

अलवर. चिकित्सा विभाग आमजन के जीवन से सीधा जुड़ा हुआ है्र। चिकित्सक एवं स्टाफ जीरो
टोलरेंस के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे।
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने एनएचएम के अधिशाषी अभियन्ता के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर कर कारण बताओं नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि जिले के सभी चिकित्साकर्मी एक अनुशासित टीम के रूप में कार्य कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मानक स्तर पर ले जाए।

कलक्टर ने कहा कि धरातल पर कार्य करने वाले कार्मिक सरकार का चेहरा होते हैं, उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सालयों में दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करे तथा फील्ड से सूचनाओं का संकलन त्वरित कराए तथा आ रही समस्याओं को शीघ्रातिशीघ्र दूर कराए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय से चिकित्सक एवं स्टाफ की अनुपस्थिति एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों की सम्पूर्ण जानकारी रखे तथा वहां की कमियों और उसे दुरूस्त करने की कार्य योजना आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली तथा विभाग में संचालित कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में बिन्दुवार जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर डॉटर आर प्रिसियस कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग का सहयोग करने पर मनन सेवा संस्था के अश्विनी जावली को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Published on:
16 Jan 2019 05:03 pm