https://www.patrika.com/alwar-news/
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बलजीत यादव कांग्रेस में शामिल हुए और टिकट के लिए दावेदारी जताई। टिकट नहीं मिला तो पार्टी से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद गए।
लाईव रिपोर्ट
मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद बलजीत यादव मतगणना स्थल पर पहुंचे। जबकि भाजपा प्रत्याशी मोहित यादव और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ् आरसी यादव पहले से ही मौजूद थे। तीनों प्रत्याशियों के चेहरों पर चिंता थी, लेकिन जैसे ही पहले राउण्ड का परिणाम आया तो बलजीत यादव के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास बढ़ गया। बलजीत ने पहले राउण्ड में करीब 300 वोटों की बढ़त ली। इसके बाद दूसरे में कुछ पिछड़े। इसके बाद फिर आगे हो गए। तीन राउण्ड के बाद ही बलजीत अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हो गए और अपने समर्थकों को फोन कर-कर के बताते रहे कि वे आगे चल रहे हैं और चुनाव जीतेंगे। वहीं, उनके साथ मतगणना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी शुरुआती रुझानों को देखकर एक-दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया।
बलजीत यादव
वोट मिले- 55160
वोट प्रतिशत- 34.54
निकटतम प्रत्याशी
डॉ. आरसी यादव
वोट मिले- 51324
वोट प्रतिशत-32.13
शेष प्रत्याशी व नोटा
मोहित यादव- 37755
जसराम- 12433
आशा- 842
नोटा- 1246
मैं वचन देता हूं... युवाओं को उनके अधिकार के लिए भटकना नहीं होगा। किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों को अब विधायक नहीं अपना परिवार का सदस्य विधानसभा में भेजने का अवसर मिला है। -बलजीत यादव, विधायक बहरोड़
चुनाव नामांकन से लेकर मतगणना के दिन तक कार्यकर्ता, समर्थकों में उत्साह व जोश रहा। जनता का अपार प्रेम मिला है।
डॉ. आर. सी. यादव, कांग्रेस, प्रत्याशी