अलवर

‘जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया’, हार के बाद BJP प्रत्याशी की पोस्ट से सामने आई अंदरुनी कलह, पार्टी के नेताओं पर लगाए आरोप

BJP Controversy: अलवर नगर निगम चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रत्याशी सुमन चौधरी की सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद बढ़ गया। उन्होंने पार्टी के तीन नेताओं पर चुनाव हराने का आरोप लगाया है।
2 min read
Sep 15, 2026
Suman Chaudhary controversy
बीजेपी प्रत्याशी सुमन चौधरी

अलवर. नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आती दिख रही है। चुनाव में हार का सामना करने वाली भाजपा प्रत्याशी सुमन चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पार्टी के ही कुछ नेताओं पर उन्हें चुनाव हराने के लिए मेहनत करने का आरोप लगाया है। सुमन के पति सीताराम चौधरी भी अपने वार्ड से चुनाव हार गए हैं। दोनों की हार के बाद सामने आई पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में चर्चाओं को हवा दे दी है।

एक ही परिवार के दोनों प्रत्याशी हारे

उपलब्ध जानकारी के अनुसार अलवर नगर निगम चुनाव में भाजपा की ओर से सुमन चौधरी वार्ड 23 से चुनावी मैदान में उतरी थी। वहीं उनके पति सीताराम चौधरी भी वार्ड 28 से खड़े हुए थे लेकिन दोनों ही चुनाव नहीं जीत सके। चुनाव परिणाम के बाद सुमन चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली।

बता दें कि वार्ड 23 से कांग्रेस प्रत्याशी रवि और वार्ड 28 से कांग्रेस के रितेश ने जीत दर्ज की।

पोस्ट में क्या लिखा?

सुमन चौधरी ने अपनी पोस्ट में भाजपा के दो पूर्व जिलाध्यक्षों पं. धर्मवीर शर्मा और संजय नरूका के साथ जिला प्रवक्ता दीपक पंडित का नाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने उन्हें और उनके पति को चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी। सुमन ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि उन्होंने इन नेताओं को घर के जीमने के कार्यक्रम में नहीं बुलाया था। इसके बाद उन्होंने चुनाव हराने में जी-तोड़ मेहनत करने का आरोप लगाया।

सुमन चौधरी की सोशल मीडिया पोस्ट में चुनावी हार के पीछे निजी नाराजगी को वजह बताया गया है। हालांकि, पोस्ट में लगाए गए आरोपों को लेकर संबंधित नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है।

पोस्ट को लेकर दी सफाई

पहली पोस्ट के बाद सुमन चौधरी ने एक और पोस्ट शेयर कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि पोस्ट किसी व्यक्ति का अपमान करने के लिए नहीं थी। आगे उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि हमारे भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता इन दोनों वार्डों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हमारा सहयोग करते, तो शायद परिणाम कुछ और होते।

सुमन चौधरी को पोस्ट

किस वार्ड में किसकी हुई जीत?

वार्ड नंबरजीतपार्टी
1रशीद खाननिर्दलीय
2विष्णुबीजेपी
3मदन राठौड़ निर्दलीय
4कमला देवी कोलीकांग्रेस
5केशवकांग्रेस
6मुकेश कुमारकांग्रेस
7सुमन लता अग्रवालबीजेपी
8गणेश कुमारनिर्दलीय
9लव कुमारनिर्दलीय
10नीतू देवीबीजेपी
11देवेन्द्र कुमार रसगणियाबीजेपी
12नारायण सिंहकांग्रेस
13शारदा देवीकांग्रेस
14रामानुज शर्माबीजेपी
15पुष्पाकांग्रेस
16गोविंद कुकरेजाबीजेपी
17सुरभि सैनीकांग्रेस
18अनिल चौधरीबीजेपी
19मनीष गुप्ताबीजेपी
20बीना गुर्जरबीजेपी
21मधुरानीनिर्दलीय
22कुलदीपनिर्दलीय
23रविकांग्रेस
24पुष्पा रानीबीजेपी
25कमलेश यादवबीजेपी
26किरणबीजेपी
27ममता कंवरबीजेपी
28रितेश सैनीकांग्रेस
29सुमन मीणाबीजेपी
30सुनील यादवनिर्दलीय
31पवन कुमारकांग्रेस
32चंद्रकांतनिर्दलीय
33दीनदयालकांग्रेस
34ममता सैनीकांग्रेस
35दीपचंदबीजेपी
36अपूर्णाबीजेपी
37सुनीता मीणाकांग्रेस
38श्याम सुंदरबीजेपी
39कमलेशकांग्रेस
40अनीतानिर्दलीय
41लक्ष्मण सिंहबीजेपी
42सुमित वर्माबसपा
43जगदीश अटलबीजेपी
44मूर्ति देवीकांग्रेस
45सरोजकांग्रेस
46शौकत अलीनिर्दलीय
47शीला देवीनिर्दलीय
48नेहा मनचंदाबीजेपी
49अजय पूनियाबीजेपी
50रजनी सैनीकांग्रेस
51प्रकाश कांग्रेस
52सुदर्शन लालकांग्रेस
53टीकम चंद जैनकांग्रेस
54भावना सोमवंशीकांग्रेस
55पूजानिर्दलीय
56हेतराम बीजेपी
57प्रतिभाकांग्रेस
58मीनू बाघलाबीजेपी
59श्रद्धा खंडेलवाल कांग्रेस
60पूरण मल बीजेपी
61सुनीता देवीबीजेपी
62मीनाक्षी निर्दलीय
63धारा सिंहनिर्दलीय
64सोनू चौधरीबीजेपी
65अमन गुप्ता बीजेपी
Updated on:
15 Sept 2026 05:15 pm
Published on:
15 Sept 2026 05:15 pm