अलवर

RBSE 12th Result : अलवर के सरकारी स्कूलों का परिणाम रहा प्राइवेट स्कूलों से बेहतर, कई स्कूलों के सभी विद्यार्थी हुए पास

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित १२वीं की परीक्षा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने निजी स्कूलों से अच्छा परिणाम दिया है।
less than 1 minute read
May 16, 2019
Alwar Government Schools Result Better Than Private Schools
RBSE 12th Result : अलवर के सरकारी स्कूलों का परिणाम रहा प्राइवेट स्कूलों से बेहतर, कई स्कूलों के सभी विद्यार्थी हुए पास

अलवर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के कक्षा 12 वीं के विज्ञान व वाणिज्य संकाय के घोषित परिणाम में कई सरकारी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत: प्रतिशत रहा है।

विज्ञान संकाय में राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय यशवंत, बहादुरपुर, गोविन्दगढ़, मातौर, पृथ्वीपुरा, जखराना, पिनान, हमीरपुर, शेरपुर, हल्दीना, घीलोठ, चांदपुर, माजरी कला, कोटकासिम, दरीबा, बालिका तिजारा, चतरपुरा, धमरेड़, देवली, तसई, उमरैण, कठूमर, मालाखेड़ा, बीजवाड़ चौहान, प्रतापगढ़, परवैणी, बालिका रामगढ़ व मांढण, मतलबास, अकबरपुर, कोहराना, करनीकोट, नीमूचाना, खेड़ा कल्याणपुरा, भूपसेड़ा, असलीमपुर, बालिका खैरथल, मोजपुर, खानपुर अहीर व ढिंगावड़ा शामिल हैं।

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रहे रविकांत शर्मा का कहना है कि कई सरकारी स्कूलों ने अपने परिणाम में सुधार किया है। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय में नवीन स्कूल अलवर का 87, यशवंत का 67, प्रताप का 83.93, रामगढ़ का 80, बहरोड़ का 80, रैणी का 80, टहला का 75, बडौदामेव का 75 प्रतिशत परिणाम रहा। वाणिज्य संकाय में जिन स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा उनमें साहडोली, रसगन, गोविन्दगढ़, प्रतापगढ़, अलावड़ा, बीबीरानी, शाहजहांपुर, बानसूर, हरसौली, कोटकासिम, बालिका तिजारा, मुंडावर, बर्डोद, खेरली, थानागाजी, मुबारिकपुर, किशनगढ़बास शामिल हैं।

Published on:
16 May 2019 09:41 am