अलवर

एक पखवाड़े बाद भी शुरू नहीं हुई पढ़ाई, अलवर के सरकारी महाविद्यालयों का यह है हाल

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Jul 28, 2018
Alwar govt. college : study yet not start in alwar college
एक पखवाड़े बाद भी शुरू नहीं हुई पढ़ाई, राजकिय महाविद्यालयों का यह है हाल

अलवर. राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षा सत्र शुरु हुए 27 दिन हो गए हैं, इसके बावजूद अलवर जिले के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं प्रारम्भ नहीं हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी यहां पढऩे के लिए रोज कई किलोमीटर से आते हैं लेकिन उन्हें यहां आकर निराशा ही मिलती है।
अलवर जिला मुख्यालय स्थित तीनों बड़े राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में हजारों विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। जिला मुख्यालय से कोई विद्याथी 10 किलोमीटर तो कोई 55 किलोमीटर दूर कठूमर से यहां पढ़ाई करने आता है। यहां कॉलेज में तो पढ़ाई ही नहीं हो रही है। महाविद्यालयों में अभी तक पढ़ाई का माहौल नही बना है। राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय ने अभी तक तो कई कक्षाओं का परीक्षा परिणाम ही जारी नहीं किया है जिसके कारण अगली कक्षाएं प्रारम्भ नहीं हो रही हैं। हालात यह है कि स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। अलवर जिले के सभी जगह के सरकारी महाविद्यालयों में अभी तक पढ़ाई शुरु नहीं हुई है। विद्यार्थी समझ नहीं रहे हैं कि वे इस खाली समय में क्या करें? महाविद्यालयों में पढ़ाई का माहौल अगस्त माह से प्रारम्भ होने की सम्भावना है। इस बारे में जीडी कॉलेज के प्राचार्य रमेश चंद अग्रवाल का कहना है कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान सभी व्याख्याता पहले प्रवेश प्रक्रिया के कार्य को कर रहे हैं। सोमवार से कक्षाएं विधिवत चलने लगेंगी।

गांव से आए पढऩे, यहां पढ़ाई नहीं

अलवर में स्थित राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि हम गांव से यहां पढऩे के लिए आ रहे हैं लेकिन यहां अभी तक पढ़ाई के लिए कक्षाएं ही नहीं शुुरु हो रही हैं। इस बारे में विद्यार्थियों ने अपनी परेशानी इस प्रकार
व्यक्त की।

अलवर जिले के बड़े जीडी कॉलेज में अभी तक भी पढ़ाई प्रारम्भ नहीं हुई है। इसके कारण लड़कियां पढऩे के लिए आती हैं लेकिन यहां तो कक्षाएं ही नहीं लग रही हैं।
आंचल, जीडी कॉलेज छात्रा

महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य 7 जुलाई से प्रारम्भ होना था लेकिन इस कार्य में देरी हो रही है। शहर के तीनों कॉलेजों में अभी तक पढ़ाई शुरु नहीं हुई है। इससे कीमती समय व्यर्थ जा रहा है।
लोकेश कुमार, छात्र, अलवर

दिल्ली के महाविद्यालयों में भी प्रवेश प्रक्रिया संचालित होते समय ही पढ़ाई का काम अनवरत हो रहा है। अलवर जिले के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में नए प्रवेश होने के बाद भी उन विद्यार्थियों की पढ़ाई नहीं हो रही है।
मनीष कुमार , बीए प्रथम वर्ष, कला महाविद्यालय, अलवर

हम कई दिनों से पढ़ाई शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं। यहां आती हैं तो कक्षाएं खाली मिलती हैं। कॉलेज में अभी तक पढ़ाई शुरु हो जाती तो ज्यादा अच्छा होता।
भूमिका शर्मा, छात्रा

जुलाई का महत्वपूर्ण माह बिना पढ़ाई के जा रहा है। महाविद्यालय में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि जिनका प्रथम सूची में प्रवेश हाो चुका है, उनकी कक्षाएं लगना प्रारम्भ हो।
भारती सैनी, बाम्बोली निवसी छात्रा

Updated on:
28 Jul 2018 09:31 am
Published on:
28 Jul 2018 09:16 am