प्रथम चरण में 51 औषधीय पौधों किया रोपण
अलवर. गणपत जन कल्याण ट्रस्ट अलवर की ओर से औषधीय पादप रोपण अभियान"के तहत 1100 आयुर्वेद औषधीय पौधों को रोपण एवं संरक्षण कार्य किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को 51 औषधीय पौधे कचनार, सहजना, हार-सिंगार, अंजीर, गुडहल, अर्जुन, गिलोय, सीताफल, जामुन इत्यादि का रोपण किया गया। जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार एवं समस्त कार्यालय स्टॉफ तथा ट्रस्ट संयोजक डॉ. पवन सिंह शेखावत की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से निरन्तर आयुर्वेद औषधीय पादप की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं पर्यावरण शुद्धता के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टॉफ जेलर मुक्ति, महावीर, नवल किशोर, श्रीराम तथा कारागृह स्टाफ के अन्य सदस्य नरेंद्र ,अनिल, रामवतार, सियाराम, शक्ति, शौकत एवं बंदी गणों ने पौधरोपण कार्य मे भाग लिया लेते हुए इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली। कारागृह के अंदर आयुर्वेद ओषधि उद्यान विकसित होगा प्रथम चरण में 51 औषधीय पौधों किया रोपण