उज्जैन

अलवर जंक्शन पर अब बेबी को नहीं होगी परेशानी

अलवर जंक्शन पर जल्द ही प्रथम श्रेणी वेटिंग रूम में बेबी फिडिंग रूम बनेगा। इसमें मां बच्चे को दूध पिला सकेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2016, 6:33 PM IST
Feature image

अलवर जंक्शन पर जल्द ही प्रथम श्रेणी वेटिंग रूम में बेबी फिडिंग रूम बनेगा। इसमें मां बच्चे को दूध पिला सकेगी। अलवर आए जयपुर रेलवे मण्डल के सीनियर डीसीएम विवेक रावत ने बताया कि अलवर जंक्शन पर सुविधाओं में विस्तार हो रहा है। कार पार्किंग भी जल्द शुरू होगी।

रावत ने अलवर जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे के इंजीनियर को बुलाकर प्रथम श्रेणी वेटिंग रूम में बेबी फिडिंग रूम बनाने व उसका निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। अलवर जंक्शन के सामने बनकर तैयार कार पार्किंग भी कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी।

जगह को लेकर स्थानीय लोगों के साथ जारी विवाद का हल कर लिया गया है। अलवर जंक्शन पर विकास कार्य चल रहे हैं। जल्द ही तीसरे प्लेट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। ठेकेदार ने बांदीकुई के आसपास व रेलवे ट्रैक के पास छोटे मोटे निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं।

Published on: