अलवर

जन जागरुकता अभियान में सभी की भागीदारी जरूरी- ममता भूपेश

अलवर. जिले की प्रभारी एवं महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ प्रदेशवासियों के सहयोग से बीमारी के फैलाव को रोका जा सका है।

2 min read
Jun 23, 2020
जन जागरुकता अभियान में सभी की भागीदारी जरूरी- ममता भूपेश

अलवर. जिले की प्रभारी एवं महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ प्रदेशवासियों के सहयोग से बीमारी के फैलाव को रोका जा सका है।
प्रभारी मंत्री सोमवार को जिला कलक्टे्रट सभागार में मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारियों से जन-जागरूकता अभियान के शुभारम्भ पर जिले में कोविड-19 जागरुकता अभियान का वर्चुअल उद्घाटन कर वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी उपखण्डों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में राजस्थान के प्रबंधन को भारत में मॉडल के रूप में पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को शुरू से ही राज्य सरकार व मेडिकल विभाग ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया तथा कुशल प्रबंधन के कारण इसके संक्रमण के फैलाव पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के उपचार की वेक्सीन या दवा नहीं बन जाती है, तब तक यह चिकित्सा विभाग के लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि स्वयं का बचाव ही इसका इलाज है।
उन्होंने जिले के भामाशाहों व सेवाभावी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भिवाडी, नीमराना, टपूकडा, खुशखेडा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया, लेकिन प्रशासन के सफ ल नेतृत्व व भामाशाहों, उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों के कारण किसी को भी भूखा नहीं रहने दिया गया। उन्हें भोजन पैकेट व खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करवाई गई।

जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य में चलाए जा रहे जन-जागरुकता अभियान के तहत गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम व फैलाव को रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक स्वयं को कोरोना वॉरियर मानते हुए दस दिवसीय जन-जागरुकता अभियान में भागीदारी निभाए।
इस अवसर पर प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास विभाग भास्कर ए सावंत, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह, विधायक शकुन्तला रावत, दीपचन्द खैरिया, सफि या जुबेर खान, संजय शर्मा, मंजीत धर्मपाल, बलजीत यादव ने भी जन-जागरुकता को लेकर विचार रखे।

Published on:
23 Jun 2020 12:17 am
Also Read
View All