अलवर

alwar letest news सरकार की मुहर लगी तो बढ़ेंगी 49 ग्राम पंचायत व दो पंचायत समिति

alwar letest news राज्य सरकार ने जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए पंचायत पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दी तो अलवर जिले में 49 ग्राम पंचायत व दो पंचायत समितियां नई बन सकेंगी।
2 min read
Sep 23, 2019
alwar letest news सरकार की मुहर लगी तो बढ़ेंगी 49 ग्राम पंचायत व दो पंचायत समिति
alwar letest news सरकार की मुहर लगी तो बढ़ेंगी 49 ग्राम पंचायत व दो पंचायत समिति

अलवर. alwar letest news राज्य सरकार ने जिला प्रशासन की ओर से भेजे गए पंचायत पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दी तो अलवर जिले में 49 ग्राम पंचायत व दो पंचायत समितियां नई बन सकेंगी। जिला प्रशासन ने पंचायत पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार राज्य सरकार को भिजवा दिया है। अभी जिले में 512 ग्राम पंचायत व 14 पंचायत समितियां हैं।

जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए परिसीमन का कार्य पूरा होने के साथ ही अब नजरें पंचायतों व पंचायत समितियों के पुनर्गठन पर टिक गई हैं। जिले में पंचायतों के चुनाव अगले वर्ष के प्रारंभ में होने हैं। राज्य सरकार ने इस बार नए परिसीमन से पंचायत चुनाव कराने का निर्णय किया है। इसी के तहत जिले में पंचायतों व पंचायत समितियों का नए सिरे से परिसीमन किया गया है।

alwar letest news जिले में 49 नई गाम पंचायतों का प्रस्ताव

जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में जिले में 49 नई ग्राम पंचायत और दो नई पंचायत समिति बनाने का प्रस्ताव है। वहीं 135 ग्राम पंचायतों और 4 पंचायत समितियों के पुनर्गठन का प्रस्ताव है। पुनर्गठित पंचायत समितियों में किशनगढ़बास, रामगढ़, उमरैण व लक्ष्मणगढ़ शामिल हैं।

alwar letest news सबसे ज्यादा पंचायत उमरैण ब्लॉक में बढऩे की उम्मीद

जिले में सबसे ज्यादा नई ग्राम पंचायत उमरैण पंचायत समिति में बढऩे की उम्मीद है। प्रस्ताव में उमरैण में 9, रामगढ़ में 8, लक्ष्मणगढ़ में 7, थानागाजी में 6, बानसूर में 5, मुण्डावर में 4, किशनगढ़बास, तिजारा व कोटकासिम में 2-2, कठूमर, राजगढ़, नीमराणा व बहरोड़ में 1-1 ग्राम पंचायत बढऩे के आसार हैं। रैणी में नई ग्राम पंचायत बनने का प्रस्ताव नहीं है।

प्रस्ताव मंजूर हुआ तो जिले में 561 नई ग्राम पंचायत

राज्य सरकार ने अलवर जिले के लिए तैयार पंचायत पुनर्गठन के प्रस्तावों को मंजूरी दी तो जिले में ग्राम पंचायतों की संख्या बढकऱ 561 पहुंच जाएगी। इनमें 512 ग्राम पंचायत पुरानी तथा 49 ग्राम पंचायत नई शामिल होंगी। इसी प्रकार पंचायत समितियों की संख्या बढकऱ 16 पहुंच जाएगी, इनमें 14 पंचायत समितियां पुरानी तथा दो पंचायत समितियां नई होंगी। नई प्रस्तावित पंचायत समितियों में मालाखेड़ा व गोविंदगढ़ शामिल हैं।

प्रस्ताव सरकार को भेजे

जिले में पंचायत पुनर्गठन के प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को भिजवाए गए हैं। प्रस्ताव को मंजूरी के बाद ही नई ग्राम पंचायत व पंचायत समितियों का सृजन हो सकेगा।

भगवतसिंह देवल

नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय अलवर

Published on:
23 Sept 2019 06:00 am