
अलवर. alwar letest news अतिरिक्त जिला कलक्टर भगवतसिंह देवल ने कोटकासिम पुलिस थाने को निरीक्षण कर थाना प्रभार को बालिका एवं महिला सुरक्षा के पुख्ता उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस थाने के लंबित मामले, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया सहित अन्य कामकाज की समीक्षा की।
उधर, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय देवल ने शनिवार को थानागाजी में अलवर शक्ति की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलवर शक्ति अभियान की युवा चौपाल की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड अधिकारी व तहसीलदार के साथ आगामी युवा चौपाल को लेकर थानागाजी आईटीआई, अजबपुरा व बसई जोगियान ग्राम पंचायतों में भी आकस्मिक निरीक्षण किया। वहीं नटनी का बारा से थानागाजी तक सडक़ मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके लिए वन विभाग से समन्वय कर जल्द कार्रवाई को कहा। वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को वन विभाग से तालमेल बिठाकर बाघ व अन्य हिंसक वन्यजीवों की ओर से पशुपालकों की मवेशी को घायल करने पर तुरंत उपचार के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर को रिपोर्ट भेजने को कहा।