अलवर

अलवर नगर परिषद अधिकारियों के सामने आया बड़ा घोटाला, हल्का माल लगाकर कमा रहे थे मोटा पैसा

अलवर नगर परिषद के अधिकारियों के सामने अब बड़ा घोटाला आया है।
2 min read
Jun 16, 2018
Alwar Nagar parishad scam of sewerage line
अलवर नगर परिषद अधिकारियों के सामने आया बड़ा घोटाला, हल्का माल लगाकर कमा रहे थे मोटा पैसा

अलवर. सीवरेज लाइन से घरों के कनेक्शन करने में हो रहा घोटाला शुक्रवार को नगर परिषद आयुक्त के सामने आ गया। जब वे शांतिकुंज में सीवरेज कनेक्शन का मौका देखने गए तो चैम्बर के कवर काफी कम वजन के मिले। इसके बाद आयुक्त ने सम्बंधित फर्म के प्रतिनिधियों को आदेश दिए कि आगे से जी शिड्यूल के अनुसार कार्य पूरा होगा। अब तक कम वजन के जितने भी कवर लगें हैं उसके अनुसार राशि में कटौती की जाएगी। जितने वजन के कवर लगाए हैं उसके अनुसार भुगतान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने 13 जून के अंक में ‘सीवरेज कनेक्शन में बड़ा घोटाला’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस घोटाले को उजागर किया था। बसंत विहार में सीवरेज कनेक्शन में काम लिए गए लोहे के कवर जी शिड्यूल के अनुसार आधे से भी कम वजन के मिले थे। पाइप भी छह केजी की जगह चार किलोग्राम के लगाए गए। जिसकी शिकायत लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों से भी की गई थी। उसके बावजूद अभी तक वहां कोई अधिकारी जांच करने नहीं गया। शांतिकुंज में जांच करने गए तो वहां भी लोहे के कवर का वजन काफी कम मिला है।

राशि में कटौती होगी

जी शिड्यूल के अनुसार काम नहीं करने के मामले में फर्म पर जुर्माना भी लगेगा। इसके अलावा राशि में कटौती भी की जाएगी।

घटिया काम हो तो शिकायत करें

इन दिनों शहर में सीवर लाइन से घरों के कनेक्शन हो रहे हैं। जो निशुल्क किए जाएंगे। कहीं भी काम घटिया मिले तो नगर परिषद आयुक्त के कार्यालय के फोन नम्बर 0144-2701364 को शिकातय करें। ताकि जनता का पैसा बर्बाद होने से बचे। एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निर्वहन करेंगे तो अच्छा कार्य हो सकेगा।

Read More:

Published on:
16 Jun 2018 09:24 am