अलवर

अलवर न्यूज़: साउथ अफ्रीका में मौत के चार दिन बाद गांव पहुंचा शव

अलवर जिले के राजगढ़ तहसील के धमरेड़ गांव निवासी 37 वर्षीय गंगाराम योगी की साउथ अफ्रीका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

less than 1 minute read
Feb 16, 2026

अलवर जिले के राजगढ़ तहसील के धमरेड़ गांव निवासी 37 वर्षीय गंगाराम योगी की साउथ अफ्रीका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। घटना के चार दिन बाद शव गांव पहुंचा, जिसके बाद सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें

अलवर के युवक की साउथ अफ्रीका में मौत, परिजनों ने शव भारत लाने की लगाई गुहार

लुसाका में कार्यरत थे

गंगाराम योगी 15 अगस्त 2025 को मजदूरी के लिए साउथ अफ्रीका गए थे और परिजनों के अनुसार लुसाका में कार्यरत थे। भतीजे विष्णु कुमार योगी ने बताया कि घटना वाले दिन गंगाराम ने नाश्ता करने के बाद सर्दी की शिकायत की और दवा ली। कुछ देर बाद कमर में तेज दर्द शुरू हुआ।

आधे घंटे के भीतर मौत

अस्पताल ले जाने पर इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन करीब आधे घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई। समाज के प्रतिनिधि पुखराज योगी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के सहयोग से शव भारत लाया जा सका। परिजन मौत की वास्तविक वजह को लेकर संशय में हैं और मामले की स्पष्ट जानकारी की मांग कर रहे हैं।

Published on:
16 Feb 2026 05:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर