अलवर शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित सागर में मछलियों को दाना डालते समय 45 वर्षीय व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।
अलवर शहर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित सागर में मछलियों को दाना डालते समय 45 वर्षीय व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। घटना के बाद से SDRF और पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन दोपहर तक शव नहीं मिल सका था।
जानकारी के अनुसार 80 क्वार्टर निवासी जगदीश अपने पड़ोसी तारा सिंह के साथ सागर पर मछलियों को आटा डालने आया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद तारा सिंह ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया।
सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। नाव और जाल की मदद से करीब दो घंटे से अधिक समय तक तलाश जारी रही, लेकिन दोपहर 12:30 बजे तक शव का कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सागर के पास जमा हो गए। फिलहाल SDRF की टीम सागर में लगातार सर्च अभियान चला रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शव बरामद कर लिया जाएगा।