काली मोरी से भवानी तोप सर्किल मार्ग ग्रीन कॉरिडोर बनने जा रहा है। इस मार्ग से कटी घाटी से रेलवे स्टेशन तक 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। मार्ग चौड़ीकरण से समय की बचत होगी।
काली मोरी से भवानी तोप सर्किल मार्ग ग्रीन कॉरिडोर बनने जा रहा है। इस मार्ग से कटी घाटी से रेलवे स्टेशन तक 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। मार्ग चौड़ीकरण से समय की बचत होगी। साथ ही यह मार्ग रोशनी से नहाया हुआ होगा। यह शहर का सबसे सुंदर मार्ग बनने जा रहा है।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में भवानी तोप सर्किल से काली मोरी का चौड़ीकरण मंजूर हुआ था, लेकिन यह कार्य भाजपा सरकार में शुरू किया गया। आधा मार्ग यूआईटी बना रही है और आधा पीडब्ल्यूडी। मार्ग के मध्य में डिवाइडर बनाया जा रहा है। इसके बीच में करीब 300 लाइटें लगेंगी। तिरंगा लाइटों से यह मार्ग जगमगाएगा।
इस मार्ग पर ब्लैक स्पॉट भी घुमाव पर है, यहां का चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी को दिया गया है। शांतिकुंज कॉलोनी के बाहर से यह मार्ग गुजर रहा है। मार्ग के दोनों ओर हरियाली भी होगी।
सड़क चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। डिवाइडर का कार्य भी अंतिम चरण में है। यह रोड वाहनों की रफ्तार बढ़ाने में सहायक होगा। इस मार्ग पर लाइटें भी जल्द लगाई जाएंगी। यह शहर के सुंदर मार्गों में शामिल होगा। - कुमार संभव अवस्थी, एक्सईएन, यूआईटी