अलवर

निकाय चुनाव: प्रचार परवान पर, गली-मोहल्ले झण्डे व पोस्टरों से अटे

निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार बुधवार शाम को परवान पर पहुंच गया।
less than 1 minute read
Nov 14, 2019
निकाय चुनाव: प्रचार परवान पर, गली-मोहल्ले झण्डे व पोस्टरों से अटे
निकाय चुनाव: प्रचार परवान पर, गली-मोहल्ले झण्डे व पोस्टरों से अटे

अलवर. निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार बुधवार शाम को परवान पर पहुंच गया। गुरुवार शाम को प्रचार थमने के कारण ज्यादातर प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झौंक दी। शहर के ज्यादातर वार्डों के गली- मोहल्ले विभिन्न प्रत्याशियों के पोस्टर, बैनर, पार्टियों के झण्डे आदि से अटे दिखे।

निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान थमने से पूर्व प्रत्याशी प्रचार के माध्यम से माहौल को अपनी तरफ मोडऩे के प्रयास में जुटे हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक अपनी पहचान व पहुंच के लिए प्रत्याशियों ने गली, मोहल्लों में अपने फोटो व चुनाव चिन्ह वाले पोस्टरों की लडिय़ां लगाकर, बैनर व झण्डे आदि लगाकर प्रचार को परवान तक पहुंचाया। प्रमुख दलों क प्रत्याशियों के समर्थन में उनके प्रमुख नेताओं ने सभा कर प्रचार को गति दी। वहीं कुछ प्रत्याशियों ने नुक्कड सभा व रैलियों के माध्यम से प्रचार को गति देने का प्रयास किया। दिन भर वार्डों में चुनावी सभाएं होती दिखाई दी। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी घर-घर प्रचार करने व नुक्कड सभाओं के माध्यम से प्रचार को गरमाने में जुटे रहे। दिन भर गली-मोहल्लों व सडक़ों पर माइक लगे रिक्शे प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील करते दिखे।

Published on:
14 Nov 2019 06:00 am