अलवर

अलवर, भिवाड़ी, थानागाजी में मतदान आज, 702 प्रत्याशियों का भाग्य दांव पर

निकाय चुनाव के तहत अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद व नव गठित थानागाजी नगर पालिका चुनाव के लिए शनिवार सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
2 min read
Nov 16, 2019
अलवर, भिवाड़ी, थानागाजी में मतदान आज, 702 प्रत्याशियों का भाग्य दांव पर
अलवर, भिवाड़ी, थानागाजी में मतदान आज, 702 प्रत्याशियों का भाग्य दांव पर

अलवर.
निकाय चुनाव के तहत अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद व नव गठित थानागाजी नगर पालिका चुनाव के लिए शनिवार सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिला प्रशासन ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच चुके हैं। जिले के तीनों निकायों के 150 वार्डों के लिए 702 प्रत्याशियों का भाग्य शाम 5 बजे बाद इवीएम में बंद हो जाएगा।

मतदान केन्द्रों पर पहुंचे मतदान दल

तीनों निकायों के लिए मतदान दलों की शुक्रवार सुबह रवानगी हुई और सभी मतदान दल शाम तक अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए। मतदान केन्द्रों पर मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। अलवर नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान दलों को सुबह बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। भिवाड़ी व थानागाजी निकाय चुनाव के लिए मतदान दल भिवाड़ी व थानागाजी से रवाना हुए।

150 वार्डों में 702 प्रत्याशी

तीनों निकायों के 150 वार्डों में 702 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद व थानागाजी नगर पालिका के 150 वार्डों के लिए 702 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।

अलवर में तीन वार्डों में सीधा मुकाबला

अलवर नगर परिषद चुनाव के 65 वार्डों के लिए 367 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। अलवर नगर परिषद के वार्ड संख्या 11 में सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं वार्ड 8, 34 व 65 में 10-10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अलवर नगर परिषद के वार्ड संख्या 20, 46, 47 में प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं 10 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला है।

थानगाजी में 123 प्रत्याशी

थानागाजी नगर पालिका के 25 वार्डों में 123 प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। थानागाजी में नगर पालिका चुनाव पहली बार हो रहे हैं। यहां नगर पालिका का गठन कुछ समय पूर्व ही हुआ है।

भिवाड़ी में दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

भिवाड़ी नगर परिषद के 60 वार्डों में 212 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भिवाड़ी में 2 वार्डों में निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके हैं।

ये है शहर की सरकार का गणित

निकाय वार्ड प्रत्याशी पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य कुल मतदाता
अलवर 65 367 124361 114244 5 238610

भिवाड़ी 60 212 28188 23309 - 51427
थानागाजी 25 123 7939 7094 - 15033

मतदान दल की संख्या

एक्टिव- 301
रिजर्व- 123

कुल- 424

मतदान दल कार्मिकों की संख्या
एक्टिव- 1204

रिजर्व- 245
कुल- 1449

मतदान केन्द्रों की स्थिति

निकाय मतदान केन्द्र संवेदनशील अति संवेदनशील

अलवर 214 15 11
भिवाड़ी 62 8 11

थानागाजी 25 8 9

Published on:
16 Nov 2019 06:00 am