अलवर

दरिंदगी: शादी का झांसा देकर बलात्कार किया, युवती गर्भवती हुई तो पेट में लात-घूंसे मारकर गर्भपात करा दिया

इस मामले में शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

less than 1 minute read
Feb 28, 2021
Alwar Police Arrest Accused Of Rape And Abortion
दरिंदगी: शादी का झांसा देकर बलात्कार किया, युवती गर्भवती हुई तो पेट में लात-घूंसे मारकर गर्भपात करा दिया

अलवर. महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाधिकारी चौथमल वर्मा ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र निवासी एक युवती ने 12 जनवरी को मामला दर्ज कराया था कि ग्रामीण क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर करीब पांच-छह माह अपने साथ रखा और बलात्कार करता रहा। गर्भवती होने पर गोली देकर और पेट में लात-घूंसे मारकर गर्भपात करा दिया। इस मामले में शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विवाहिता को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज

अलवर. जिले के एक पुलिस थाने में एक युवक के खिलाफ विवाहिता को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। विवाहिता के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच प्रारम्भ कर दी है।

जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि वह 20 फरवरी को शाम को घर आया था तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। इस पर जानकारी की तो पता लगा कि उसके गांव का एक युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर मोबाइल फोन से कॉल कर खेत में बुला लिया और उसके घर से 36 हजार रुपए ओर बक्शे में रखे आभूषण भी मंगवार लिए और भाग गया। पीडि़त ने रिर्पोट में बताया कि पूर्व में भी आरोपी ने उसकी पत्नी को लेकर भागा था। वहीं आरोपी मुझे जान से मारने की धमकी भी देता है।

Published on:
28 Feb 2021 01:11 pm