अलवर

बहरोड़ में पालिका उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो जने और गिरफ्तार, वारदात में किया था यह काम

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Dec 21, 2018
Alwar Police Arrest Two More Accused In Behror Murder Case
बहरोड़ में पालिका उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो जने और गिरफ्तार, वारदात में किया था यह काम


बहरोड़. पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा हत्या मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक कुशालसिंह के अनुसार 25 जून को दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित शक्ति रिसोर्ट में आयोजित एक शादी समारोह में पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें शूटर सहित अन्य आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

मामले में स्थानीय प्रोपर्टी व्यवसायी अमित उर्फ मोनू प्रधान पुत्र सुरेश चंद यादव व विकास उर्फ टिण्डा पुत्र राजेन्द्र यादव जो वारदात के बाद से ही फरार चल रहे थे, को गुरुवार को कस्बे के जिलाणी माता सर्विस सेंटर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में स्थानीय साजिशकर्ताओं के नाम खुलने की संभावना है। मोनू प्रधान पार्षद त्रिलोक यादव हत्या मामले में भी आरोपी रह चुका है।

शूटरों को बाइक और पैसे उपलब्ध कराए थे

राकेश शर्मा की हत्या के लिए मुख्य साजिशकर्ता अशोक ठाकरिया के साथी अमित उर्फ मोनू प्रधान व विकास उर्फ टिण्डा ने उनके सहयोगी बहरोड़ निवासी सोनू को शूटरों की मदद के लिए बाइक और दो लाख रुपए उपलब्ध करवाए थे। सोनू की राकेश शर्मा से अच्छी जान-पहचान थी। सोनू दोनों शूटर ङ्क्षचटू व कमल को साथ लेकर शादी समारोह में पहुंच गया। सोनू ने दोनों शूटर्स को बताया था कि वह जिस व्यक्ति से हाथ मिलाएगा उसी को गोली मारनी है। समारोह में पहुंचने के बाद जैसे ही सोनू ने राकेश शर्मा से हाथ मिलाया, दोनों बदमाशों ने पिस्तौल निकाल कर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी,जिससे उनकी मौत हो गई थी। हत्या के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर जबकि सोनू रिसोर्ट में ही मौजूद रहा।

Published on:
21 Dec 2018 10:16 am