अलवर

अलवर पुलिस चोरी रोकने में हुई नाकाम, चोर बेलगाम, जनता हलकान

सदर थाना अंतर्गत शालीमार सोसायटी में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। पीड़ित नरेश कुमार यादव पुत्र रामप्रताप यादव ने बताया कि उसके निर्माणाधीन मकान से 15 अप्रेल को दोपहर में बिजली के तार और करीब 5-7 हजार रुपए सरियों के बंडल चोरी हो गए।

2 min read
Apr 25, 2024

अलवर। सदर थाना अंतर्गत शालीमार सोसायटी में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। पीड़ित नरेश कुमार यादव पुत्र रामप्रताप यादव ने बताया कि उसके निर्माणाधीन मकान से 15 अप्रेल को दोपहर में बिजली के तार और करीब 5-7 हजार रुपए सरियों के बंडल चोरी हो गए। इसके बाद 21 अप्रेल की रात करीब 8 बजे विकास यादव पुत्र सुरेश यादव के निर्माणाधीन मकान से पानी की मोटर, पाइप और करीब 4-5 हजार रुपए कीमत के बिजली के तार चोरी हो गए। इसके दो दिन बाद 23 अप्रेल को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नवीन कुमार यादव पुत्र देवीराम यादव के निर्माणाधीन मकान से करीब 40 हजार रुपए के बिजली के तार, स्वीच व शॉकिट आदि सामान चोरी हो गए। इस संबंध में नवीन कुमार यादव निवासी मुंडली, बानसूर ने विकास यादव व नरेश यादव के साथ थाने में मामला दर्ज कराया है।

मोदी की बावड़ी क्षेत्र में दो दुकानों के गल्ले से नगदी पार

कोतवाली थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के समीप मोदी की बावड़ी क्षेत्र में बुधवार रात को दो दुकानों के ताले तोड़कर गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपए की नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इन दुकानों पर चोरी की यह दूसरी घटना है। पीड़ित मुकेश कुमार गोयल ने बताया कि वह और उसके छोटे भाई की दो अलग-अलग दुकानें हैं। पहले 22 सितंबर 2023 को यहां चोरी हुई थी। उस दौरान उसकी दुकान से करीब सवा लाख की नकदी और उसके भाई की दुकान लक्ष्मी मार्बल टाइल्स से करीब 20 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई थी। इसके करीब 7 महीने के बाद बुधवार रात दूसरी बार दो युवक छत के दरवाजे को तोड़कर दुकान में घुसे और उसकी दुकान से करीब 23 हजार रुपए और उसके भाई की दुकान करीब दो से ढाई हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इसमें एक युवक सरिए से गेट तोड़कर अंदर घुसता हुआ नजर आ रहा है।

Published on:
25 Apr 2024 11:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर